{"_id":"69af19c0af61dbe509016067","slug":"complaint-of-demanding-bribe-of-rs-15000-in-the-name-of-tubewell-connection-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-150612-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी किसान राम अवतार ने ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम से शिकायत की है। किसान ने मामले की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
किसान ने बताया कि उन्होंने चार जनवरी को खेत में ट्यूबवेल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद क्षेत्रीय अवर अभियंता ने मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी ऑनलाइन भेज दी। आरोप है कि जब वह कनेक्शन की जानकारी लेने बिंदकी स्थित सब डिवीजन कार्यालय पहुंचे तो वहां कर्मचारियों ने रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए।
पीड़ित किसान का आरोप है कि कनेक्शन जल्दी कराने और एसडीओ की रिपोर्ट लगाने के नाम पर अब 15 हजार रुपये की और मांग की जा रही है। आवेदन किए करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। इससे खेती-किसानी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
किसान ने डीएम से मामले की जांच कराते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और जल्द ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग की है।