{"_id":"68c1616f2cbc400e900c0738","slug":"college-student-missing-report-filed-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1261294-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कॉलेज गई छात्रा लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कॉलेज गई छात्रा लापता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। घर से स्कूल गई छात्रा मंगलवार से लापता है। किशोरी की मां ने उसके अपहरण की खागा कोतवाली में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 वीं छात्रा है। वह घर से काॅलेज गई थी। इसके बाद लौटकर घर नहीं आई। खोजबीन में कुछ पता नहीं लगा। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
युवती को ले जाने की रिपोर्ट
खखरेरू पुलिस ने युवती को बहलाकर ले जाने की मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री मंगलवार रात से लापता है। खोजबीन में पता लगा कि थाना क्षेत्र के अंदमऊ गांव निवासी अंकित सिंह और करन सिंह उर्फ बाड़े पुत्री को बहलाकर ले गए हैं। पुत्री घर से नकदी व जेवर भी साथ ले गई है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।