{"_id":"626d51137a15dc72ff774806","slug":"collage-adhikari-repairing-money-fatehpur-news-knp6941495140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी, जीजीआईसी का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी, जीजीआईसी का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज की विल्डिंग में निकली सरिया। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के दोनों पुराने राजकीय इंटर कालेजों के भवनों का एक करोड़ नौ लाख 75 हजार की लागत से जीर्णोद्धार होगा। शासन ने मरम्मत बजट की पहली किश्त में 54 लाख 88000 हजार की धनराशि आवंटित की है। शासन ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग का चयन किया है।
राजकीय इंटर कालेज भवन 1889 में बना था। 133 साल पुराना भवन जर्जर हो चुका है। दरवाजे खिड़कियां भी जर्जर हो चुकी हैं। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन का निर्माण 1984 में हुआ था। इस तरह से यह भवन भी 38 साल पुराना हो चुका है। राजकीय इंटर कालेज भवन की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई।
इसकी मरम्मत के लिए शासन से 56 लाख 25 हजार और राजकीय इंटर कालेज मरम्मत के लिए 53 लाख 50 हजार का बजट प्रोजेक्ट अंलकार के तहत स्वीकृत हुआ है। दोनों भवनों की मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
भवनों की मरम्मत में होने वाले कार्यो का अनुमानित बजट भी तैयार है। इसके तहत विद्यालय की छत, फर्श, दीवारों की मरम्मत होगी। खिड़कियां और दरवाजों में जरूरत के हिसाब से कार्य होंगे। रंगाई पुताई, शौचालय और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरस्त कराई जाएगी। बाउंड्री और गेट भी ठीक कराए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए रैंप की मरम्मत आदि कार्य कराए जाएंगे।
फतेहपुर। राजकीय इंटर कालेज भवन की पांच साल पहले मरम्मत हो चुकी है। क्लीन फतेहपुर, ग्रीन फतेहपुर योजना के तहत दरवाजे, खिड़की, रंगाई पुताई के साथ टूट फूट की मरम्मत के लिए 50 लाख की धनराशि मिली थी।
आरईएस ने यह कार्य कराया था, लेकिन क्षतिग्रस्त दरवाजे, खिड़कियां, टूटा प्लास्टर, बारिश में छत से टपकता पानी जस की तस हालत में बना है। अच्छी खासी धनराशि खर्च होने के बावजूद भवन की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा।
- अलंकार प्रोजेक्ट में राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज के भवनों का चयन हुआ है। दोनों भवनों की मरम्मत के लिए शासन ने लोकनिर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया है।
महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
...........................