फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CO arrived to investigate the missing Radha case

लापता राधा के मामले की जांच करने पहुंचे सीओ

Thu, 21 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
CO arrived to investigate the missing Radha case
असोथर (फतेहपुर)। असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर गांव से 31 मार्च से लापता राधा के पेचीदे मामले की जांच करने बुधवार को सीओ राम प्रकाश पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष और गांव के लोगों से हकीकत जानने की कोशिश की। इस मामले में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस फिर हरकत में आई है।
विज्ञापन

बता दें कि असोथर थाने के बेरुई गांव निवासी रामकुमार की बेटी राधा देवी (28) की शादी जानिकपुर गांव के मनोज कुमार भुर्जी से हुई थी। वह 31 मार्च को अचानक ससुराल से लापता हो गई थी। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव नहर से 12 अप्रैल को एक महिला का शव बरामद हुआ जिसकी मायके पक्ष ने राधा के रूप में शिनाख्त की थी। ससुराल पक्ष के राधा का शव होने से इनकार करने पर डीएनए टेस्ट कराया गया। अब 14 नवंबर को आई जांच रिपोर्ट में राधा का उसके पिता से डीएनए का मिलान नहीं हुआ। हालांकि मायके पक्ष ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत नौ ससुरालीजनों के खिलाफ राधा की दहेज के खातिर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की जांच करने सीओ रामप्रकाश बुधवार शाम को पहुंचे। सीओ बेरुई, जानिकपुर, नरैनी नहर की जांच की। पीड़ित पक्ष के बयान लिए। सीओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। सर्विलांस में राधा और उसके जुड़े मोबाइल नंबरों की तफ्तीश की जाएगी। जल्द मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed