{"_id":"6816695aa74e331989003898","slug":"class-6-student-dies-after-drowning-in-river-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-133273-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नदी में डूबने से कक्षा छह के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नदी में डूबने से कक्षा छह के छात्र की मौत
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा गांव में बुआ के घर घूमने गए छात्र की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण शव खोज सके। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पीरनपुर मजरे महमूदपुर निवासी रामप्रसाद का पुत्र अंकित (11) डीडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी बुजुर्ग में कक्षा छह का छात्र था। वह गुरुवार को अपनी बुआ के घर मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा गांव गया था। गांव किनारे गंगा नदी में शुक्रवार सुबह नहाते समय गहराई में चले जाने से डूब गया था।
साथी बच्चों की चीख पुकार पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में उसी जगह से 50 मीटर दूरी से शव बरामद किया। छात्र से बड़ा भाई दीपक है। हादसे से मां ममता बेसुध हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं आई है।