{"_id":"15bd57209ad45f4fc0ee11ee0ac83863","slug":"clashed-five-vehicles-on-the-highway-one-succumbs-to-injuries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़ गए पांच वाहन, एक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़ गए पांच वाहन, एक ने दम तोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की धुंध के चलते शुक्रवार को कई लोग सड़क
विज्ञापन
दुर्घटना का शिकार हो गए। नेशनल हाईवे-2 पर लोधीगंज चौडगरा के पास एक ट्रक
के पीछे एक-एक कर पांच वाहन टकरा गए। जिसमें एक डीसीएम चालक की मौत हो गई।
पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। चालक के शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा है।
पंजाब प्रांत के गुरुदासपुर बटाला निवासी मंदीप सिंह अपने खलासी युवराज के साथ लोधीगंज हाईवे पर ट्रक को किनारे खड़ा कर सो रहा था। यह प्रतापगढ़ से आंवले लादकर अमृतसर जा रहे थे।
इनके ट्रक में कोहरे के चलते झारखंड से कानपुर कोयला लादकर जा रहा एक डीसीएम भिड़ गया। हादसे में डीसीएम के चालक लल्लू कुमार(19) की मौत हो गई। यह चालक बिहार प्रांत के निवासी रामलखन यादव का बेटा था।
साथ ही बिहार बसरंडा निवासी खलासी इकरामुन और पंजाब के ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। इसी दौरान डीसीएम के पीछे एक और डीसीएम जा घुसा। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
सूचना पर घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस भी दृश्यता शून्य होने से डीसीएम से जा टकराई। एंबुलेंस का चालक उन्नाव देवीदीन का पुरवा बांगरमऊ निवासी आदर्श और ईएमटी कानपुर देहात के बरौर निवासी आकाश भी घायल हो गए। शहर के खेलदार मुहल्ला का निवासी सलमान भी प्राइवेट एंबुलेंस से घायलों को लेने पहुंचा था जिससे वह भी घायल हो गया।