{"_id":"633c819ede614f5b0f0a8ef7","slug":"civic-fatehpur-news-knp721710820","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः साध्वी ने किया पैदल पुल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः साध्वी ने किया पैदल पुल का लोकार्पण
विज्ञापन
उपरिगामी पुल शुभारंभ के मौके पर बोलती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। रेलव स्टेशन खागा में प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए तैयार पैदल पुल का लोकार्पण मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने किया। उन्होंने बताया कि खागा का नाम बदलकर अमर शहीद दरियांव सिंह रखने का प्रस्ताव मंत्रालय में दिया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह पूरा प्रयास करेंगी कि पैदल पुल का दायरा प्लेटफार्म नंबर दो से बढ़ाकर स्टेशन के पार किया जाए। इससे लोग लाइन पार कर अपने घर जा सकेंगे। आउटर की ओर से स्टेशन आ सके। बताया कि बहुत जल्द ही धाता-हिनौता रोड, विजयीपुर-गाजीपुर रोड का कायाकल्प होने वाला है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 240 सड़कें बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने खागा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें खागा रेलवे स्टेशन पर मूरी, रीवा, प्रयागराज व जयपुर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी गई। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव को लेकर पहले ही रेलवे मंत्रालय में बातचीत की जा चुकी है। प्रयास हो रहा है कि लोगों को यह सुविधाएं मिलें। इस मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, अमिताभ शुक्ल, अतुल साहू, धीरज मोदनवाल, मनोज शुक्ल और मंसूर आलम मौजूद रहे।