फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः फैक्टरियों की बिजली गुल, ठप रहा उत्पादन

Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
civic
चौडगरा। बिजली उपकेंद्र नंबर दो से 14 फैक्टरियों सहित कस्बे की बिजली आपूर्ति 24 घंटे गुल रही। इससे उत्पादन ठप रहा। मजदूरों की छुट्टी कर दी गई। 200 गांवों की आपूर्ति भी ठप रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम चार बजे हो रही बारिश में अचानक फाल्ट आने से आपूर्ति बंद हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग के दौरान उपकेद्र नंबर एक को बंद रखा गया। शुक्रवार सुबह दोनों उपकेंद्रों को बंद करके इंसुलेटर बदले गए। बिंदकी प्लास्टो फैब के मैनेजर लखन सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने से फैक्टरी का उत्पादन बंद रहा। मजदूरों की छुट्टी कर दी गई थी। पैनम फैक्ट्री के मैनेजर एसबी बाजपेई ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने से सभी मजदूरों व कर्मचारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 16 एंसुलेटर खराब हो गए थे। इन्हें शुक्रवार को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed