फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः अन्ना मवेशी कर रहे फसलें बर्बाद

Thu, 22 Sep 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन में किसाद दिवस पर किसानों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। भाकियू तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि गोशाला बनाए जाने के बाद भी अन्ना मवेशियों से राहत नहीं मिल रही है। अन्ना मवेशी किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किसानों की समस्याएं सुनी गईं। भाकियू जिला महासचिव प्रीतम सिंह ने कहा कि ललौली, टीकर, सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार लगे हैं। एक खंभे से दूसरे खंभे की दूरी अधिक है। इससे बारिश में हमेशा फाल्ट होता है और तार टूटकर गिर जाते हैं। प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय ने कहा कि नहरों से बनी नालियों की सिल्ट सफाई कराई जाए। ध्वस्त पड़ी नालियों के कारण किसानों को मुफ्त सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुलाबा समिति से नहरों की सिल्ट सफाई कराई जाए। कुलाबा समिति के पदाधिकारियों के बिना जानकारी के सिल्ट सफाई का भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन

एडीएम धीरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले किसान दिवस से पहले सभी समस्याओं को हल कराया जाए। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुुमार सिंह, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, उप संभागीय एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बबलू कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह, एक्सईन विद्युत राजमंगल सिंह, मेघ सिंह, सिंचाई एक्सईएन आरके वर्मा, मौसम विशेषज्ञ वसीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed