फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः गलत बिजली बिल तुरंत सुधरवाएं

Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic
आबूनगर उपकेंद्र में चेयरमैन को जानकारी देते अधिकारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने कहा कि विद्युत समाधान सप्ताह में उपभोक्ताओं के गलत बिजली बिल तुरंत ठीक किए जाएं। फाल्ट समय से अटैंड कर बिजली आपूर्ति में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख 29150 उपभोक्ताओं पर आठ अरब 31 करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। इस पर पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंताओं से नाराजगी जताई। कहा कि प्रत्येक उपकेंद्र से पांच करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल हर महीने जमा कराया जाए। सबसे पहले शहर के शांतिनगर उपकेंद्र गए। यहां पर उपभोक्ताओं से बात की और उनकी समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए। फिर शहर के आबूनगर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर बिजली बकायेदारों की सूची देखी और उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को वसूली पर जोर देने के निर्देश दिए। थरियांव उपकेंद्र में मशीनों की क्षमता और ओवर लोड की समस्या की जानकारी ली। निर्माणाधीन नए फीडर के काम को जल्द पूरा कराकर ओवर लोड की समस्या खत्म करने के निर्देश दिए। महिंचा मंदिर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी, एक्सईएन राजमंगल सिंह, मेघ सिंह, उपखंड अधिकारी मयंक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed