फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः बारिश का कहर, 23 घर गिरे, तीन की मौत

Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
civic
सिकरोढ़ी गांव में बरसात से गिरी दीवार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। शुक्रवार को बारिश से जिलेभर में 23 लोगों के घर गिर गए। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। घरगिरी, जनहानि और पशु हानि के आकलन के लिए राजस्व टीमें लगाई गई हैं। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी विजयपाल रैदास (68) शुक्रवार सुबह घर के बाहर बनी कच्ची दीवार के पास खड़े थे। तभी अचानक दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में विजयपाल दब गए। ग्रामीणों ने विजयपाल को बाहर निकाला। पीएचसी गोपालगंज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र जितेंद्र व सतेंद्र ने बताया कि पूरा घर कच्चा है। कभी भी गिर सकता है। घर का सामान बाहर रखे हुए हैं। मलवां ब्लाक के गांव पहुर निवासी संदीप सिंह का पुराना कच्चा मकान है। गुरुवार रात को हुई बारिश से मकान की छत गिर गई। बारिश के समय दूसरी कोठरी में सोये होने की वजह से परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जोनिहा प्रतिनिधि के अनुसार कालीदीन (70) गुरुवार की रात घर से खाने के बाद मवेशियों की देखरेख के लिए दूसरे घर सोने चले गए थे। अचानक कोठरी ढहने से कालीदीन, छप्पर के नीचे बंधी भैंस, पड़िया, दो बकरियां मलबे में दब गईं। कालीदीन की पत्नी कुसुमकली शुक्रवार सुबह पांच बजे मवेशियों को चरापानी देने पहुंची तो हादसे का पता लगा। मलबा हटाकर कालीदीन को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। मवेशी भी मर गए। हादसे से पत्नी और बेटे शिव प्रताप,राजेश, सीता, आशू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि दैवीय आपदा कोष से परिवारों को चार लाख और एक लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

औंग प्रतिनिधि के अनुसार सादीपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह (40) पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नलकूप की देखभाल करते थे। नलकूप की कोठरी गुरुवार रात भरभराकर ढह गई। हादसे में रामनरेश की दबकर मौत हो गई। बारिश से दो गांवों में आठ कच्चे घर ढहे हैं। शिवराजपुर गांव में मनीषा, राजकुमार, जीतलाल, रामबाबू, राजेंद्र ,रामलली का घर गिरा है। थानपुर गांव में धनराज का मकान गिर गया है। औंग कस्बे में शिव सहाय पटेल का घर का कुछ हिस्सा ढहा है। जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी एजाजुद्दीन की पत्नी अफसाना शुक्रवार दोपहर घरेलू काम कर रही थी। अचानक कोठरी की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से अफसाना घायल हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed