फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः राधानगर थाने से 46 गांव की आबादी को मिलेगी राहत

Thu, 15 Sep 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic
राधा नगर में थाने की जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लंबे समय से प्रस्तावित राधानगर थाने की अनुमति शासन से मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। थाना बनने के बाद 46 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। थाने के लिए दो जगह चिह्नित की गई हैं। मौके पर जमीन देखने एसपी राजेश कुमार सिंह पहुंचे। बारिश के चलते राजस्व कर्मी जमीन की पैमाइश नहीं कर सके।
विज्ञापन

राजस्व टीम को पैमाइश कर दो दिन में रिपोर्ट देनी है। राधानगर थाने में मलवां, गाजीपुर थाने और सदर कोतवाली में बार्डर के गांवों की आबादी को राहत मिलेगी। थाने के अंतर्गत तीन पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी। थाने का प्रस्ताव डेढ़ दशक पहले भेजा गया था। थाने के लिए जमीन दो जगह पर मिली है। थाने में एक थानेदार, एसएसआई, दो सब इंस्पेक्टर, तीन चौकी इंचार्ज, छह हेडकांस्टेबल, 20 महिला व पुरुष कांस्टेबल की तैनाती होगी। कंप्यूटर समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था होनी है। एसपी पीआरओ सुनील सिंह ने बताया कि निर्माण और कर्मचारियों, संसाधनों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव अनुमोदन भेजने के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed