फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू

Thu, 15 Sep 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। बाढ़ से फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने ग्राम पंचायत स्तर पर तीन सदस्यीय टीम बनाईं हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बीमा कंपनी मुआवजा तय करेगी। उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया है, उनकी भी मदद के लिए शासन स्तर से प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

जांच टीम में राजस्व विभाग से एक लेखपाल, कृषि विभाग से एक कर्मचारी व किसानों की फसलों का बीमा करने वाली कंपनी यूनिवर्सल सैम्पो का एक कर्मचारी शामिल किया गया है। रिपोर्ट में बोए गए रकबा, फसल का प्रकार, नुकसान का अंश और फसल बीमा की जानकारी शामिल की जाएगी। जिनकी फसलें बाढ़ की चपेट में आईं, लेकिन फसल पूरी तरह से नष्ट नहीं हुई, लेकिन पिछले साल के मुताबिक इस बार उत्पादन कम हुआ है तो उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि फसलों के सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो किसान मोबाइल नंबर 9451350832 पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

इन गांवों की सूची बनाई
असोथर ब्लाक- ललौली, पलटूपुर, अढ़ावल, उरौली, दसौली, दतौली धनुबन, कोर्राकनक, हड़ाही, मैनाही, धोबिया, ओनई, मुत्तौर, देवलान, लिलरा, सरवल, ओती, रामनगर कौहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुआ ब्लाक- लमेहटा
विजयीपुर ब्लाक- किशनपुर, गुरुवल, गढ़ीवा, संदुरी बकेउरा (जगदीशपुर), गाजीपुर, अर्जुनपुर।
अमौली ब्लाक- दपसौरा, परसेढ़ा, औरानिस्फी, गंगौली, मिस्सी
फसलों का सर्वे कराने के लिए ग्राम पंचायतवार टीम बनाई गईं हैं। तीन दिन सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे में अगर किसी किसान का नाम छूट रहा है तो वह योजना प्रभारी कुंवरसेन गंगवार से संपर्क कर सकते हैं।
-राममिलन सिंह परिहार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed