{"_id":"6320bf880da121403b22b5a5","slug":"civic-fatehpur-news-knp717964727","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः मनरेगा से 11 माह में गांवों में 75 करोड़ के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः मनरेगा से 11 माह में गांवों में 75 करोड़ के काम
विज्ञापन
तेलियानी ब्लाक के ठिठौरा में मनरेगा में काम करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। मनरेगा से पंचायतों में विकास कार्य कराने में 11 माह में 75 करोड़ 13 लाख 59 हजार की राशि खर्च कर दी गई। इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च करने के बाद भी पंचायतों के हालात जस के तस हैं।
गांवों में तालाब बनकर तैयार नहीं हैं। पंचायत भवन व बारातशालाएं जर्जर हैं। रास्तो में दलदल है। जल निकासी के लिए व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम नहीं ईजाद किया गया है। मनरेगा का जिम्मा संभाले अधिकारियों का कहना है कि इस रकम में से बड़ा हिस्सा प्रधानों के पिछले कार्यकाल की परियोजनाओं के बकाये पर खर्च किया गया है। विगत एक साल में इतनी बड़ी राशि विधायकों की निधि तक से नहीं खर्च हुई है, जितनी पंचायतों ने मनरेगा से कर डाली। सीडीओ सत्य प्रकाश का कहना है कि पंचायतों में मनरेगा से अत्यधिक खर्च की जानकारी हुई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों से कामों का हिसाब मांगा गया है। प्रथम दृष्टया कहीं गड़बड़ी नजर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मनरेगा से कामों पर खर्च
विकासखंड - धनराशि (करोड़ में)
-----------------
ऐरायां - 389.12
अमौली - 763.56
असोथर - 803.8
बहुआ - 261.79
भिटौरा - 441.63
देवमई - 195.19
धाता - 393.81
हसवा - 686.38
हथगाम - 1146.47
खजुहा - 571.37
मलवां - 492.4
तेलियानी - 754.78
विजयीपुर - 613.29
---------------------
कुल - 7513.59