फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः जान और जुर्माने से बेपरवाह, नहीं लगाते हेलमेट

Tue, 13 Sep 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic
जीटी रोड में बिना हेलमेट में बाइक सवार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दो पहिया वाहनों में पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनने की अनिवार्यता है, लेकिन यहां तो ज्यादातर चालक ही हेलमेट नहीं लगाते हैं। हेलमेट न लगाने से हादसों में लोगों की जान चली जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेलमेट का इस्तेमाल कर हादसों का खतरा 64 प्रतिशत कम हो जाता है। फिर भी लोग हेलमेट की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

जनवरी से लेकर अगस्त तक हेलमेट नहीं लगाने पर 22 हजार 766 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इन पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई का भी कोई असर नहीं दिखाई देता है। जिले में ई-चालान की व्यवस्था 2019 से लागू है। इसके बाद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बढ़ी है। यातायात नियमों को तोड़ने पर जुर्माना की राशि भी कई गुना बढ़ चुकी है। यातायात नियम तोड़ने पर इस साल अब तक 42 हजार 410 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इन पर 45 करोड़ का जुर्माना लगा है। अधिकांश लोगों पर हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने और तीन सवारी बैठाने पर जुर्माने की कार्रवाई होती हैं। इनमें से कोई नियम तोड़ने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगता है। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर पांच हजार और नो इंट्री पर 20 हजार का जुर्माना है। ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगता है।
विज्ञापन

जिले में सड़क हादसों में प्रतिदिन मौत होती है। यातायात पुलिस के आंकड़े के मुताबिक 2021 में 619 सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 410 लोगों की मौत और 336 घायल हुए। साल 2022 में 441 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 298 लोग जान गवां चुके हैं। 233 लोग घायल हुए हैं। अभी साल के करीब ढाई महीने बाकी है। साफ है कि प्रतिदिन जिले में एक से अधिक मौत होने का औसत आंकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना आवश्यक है। पीछे बैठने वालों को भी नियम के अनुसार हेलमेट लगाना चाहिए।
- राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed