{"_id":"62c47fd99ea2bb66fc31cca3","slug":"civic-fatehpur-news-knp7060215186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : पहली बारिश में ही उखड़ने लगीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : पहली बारिश में ही उखड़ने लगीं सड़कें
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सामने उखड़ी सीओ आफिस रोड। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मरम्मत के बाद सड़कें पहली बारिश में उखड़ने लगी हैं। गड्ढों के कारण इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग इन गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं।
25 लाख रुपये से शहर की 11 सड़कों के गड्ढे भरवाए गए थे। यह मरम्मत पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। इन सड़कों का पैच वर्क उखड़ चुका है और गिट्टियां बाहर निकल रही हैं। इससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। जलभराव में लोगों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। पटेल नगर चौराहा, आईटीआई रोड और नासेपीर क्षेत्र की सड़कों का पैचवर्क उखड़ चुका है।
सीओ सिटी कार्यालय को जाने वाली सड़क पर पैच वर्क उखड़ने के बाद गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग शहर के आवास-विकास और वीआईपी रोड को जीटी रोड से भी जोड़ता है। लिहाजा दिन भर इस मार्ग पर खासकर बाइकों से आने-जाने वालों की भरमार रहती है। बारिश में यही गड्ढे खतरे का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
बिंदकी बस स्टाप के पास सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। डेढ़ किलोमीटर के इस मुख्य मार्ग पर गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। यह शहर की नई बनी हुई सड़कों में से एक है। इस रोड से भारी वाहनों का भी आवागमन है, जिससे बारिश में इसकी हालत और खराब होगी।
पैच वर्क बारिश से पहले कराया गया था। कई बार ट्रैफिक लोड अधिक होने के कारण भी पैच जल्दी उखड़ने लगते हैं। संबंधित ठेकेदार को इस लापरवाही के प्रति चेताया गया है। उसी से इन मार्गों की दोबारा मरम्मत कराई जाएगी। प्रतिभूति राशि पालिका में जब्त रखी गई है।
- मीरा सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका