{"_id":"62867c9e0f9d4c5dfa1cb6e4","slug":"civic-fatehpur-news-knp6977150154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक पर भारी पड़ी गलती, डेढ़ मीटर ऊंचा बनाया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक पर भारी पड़ी गलती, डेढ़ मीटर ऊंचा बनाया पुल
विज्ञापन
तुर्की नाले के ऊपर बना पुल। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। जून के अंत तक किशनपुर-दांदो पक्का पुल पैदल यात्रियों के लिए शुरू होने के दावे में दम नहीं लग रहा है। सेतु निगम की ओर से काम खत्म होने वाला है, लेकिन पीडब्ल्यूडी के काम ने दिक्कत पैदा कर दी है। दरअसल सड़क बनाने के लिए की गई मिट्टी की पुराई से नाले का पुल डेढ़ मीटर ऊंचा हो गया है। ऐसे में अब पुराई को डेढ़ मीटर और ऊंचा करना होगा। इसमें काफी समय लगेगा।
यमुना पर बन रहे पक्के पुल के लिए किशनपुर से मार्ग के लिए मिट्टी की पुराई की गई है। इस मार्ग के बीच में तुर्की नाले का पुल पड़ता है। तुर्की नाले से यमुना पुल की दूरी एक किलो मीटर होगी। दावा किया जा रहा है कि यमुना पुल का निर्माण कार्य जून में समाप्त हो जाएगा। हालांकि यमुना पक्के पुल से तुर्की नाले के पुल तक की जा रही मिट्टी की पुराई अभी पूरी नहीं हो सकी है। बीच में पांच सौ मीटर मिट्टी नहीं पड़ सकी है। पक्के पुल के लेवल से मिट्टी की पुराई की जा रही थी, लेकिन तुर्की नाले का पुल डेढ़ मीटर पुराई से ऊपर बन गया है। ऐसे में मिट्टी की पुराई का दायरा ऊंचा करना होगा। इसके सड़क बन सकेगी।
किशनपुर के तुर्की नाले के पुल की ऊंचाई अधिक होने की गलती एक्सईएन वीरेंद्र श्रीवास्तव ने स्वीकार की है। ठेकेदार को पुल के पास 30 मीटर का एरिया छोड़कर पुराई करने के लिए कहा है। पुल के पास 20 मीटर तक मिट्टी पुराई के बावजूद नहीं रुक रही है। खिसककर नाले में चली जाती है। अब एक्सपर्ट की राय से काम किया जाएगा।