{"_id":"627d52f8d8a09751d62bf742","slug":"civic-fatehpur-news-knp6964377163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के बजट का सदुपयोग करेंः राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के बजट का सदुपयोग करेंः राज्यमंत्री
विज्ञापन
तुराबअली के पुरवा में माया देवी के घर में दलित भोज करती केंद्रीय राज्य मंत्री सध्वी निरंजन ज्योत?
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण केपी मालिक ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास के लिए मिलने वाले बजट का सदुपयोग करें। बैठक में में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुईं।
राज्यमंत्री ने सबसे पहले निवेदिता सिंह डिग्री कालेज की 20 छात्राओं को टैबलेट बांटे। इसके बाद बैठक में भाग लिया। उन्होंने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, आक्सीजन प्लांट, स्कूल चलो अभियान, सफाई, मलिन बस्तियों का भ्रमण, प्रधानमंत्री आरोग्य योजना व 50 लाख रुपये से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, विकास गुप्ता, डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश, एसपी राजेश कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस परिसेवा, आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। उन्होंने नवनिर्मित चिल्ड्रेन पार्क, ग्राम पंचायत सेनीपुर मलौनी व सलेमाबाद गोशाला का जायजा लिया। गौरी माता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोबर के लठ्ठे तैयार किए जाने की प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन
मलिन बस्ती वार्ड नं-09 रामगंज पक्का तालाब में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का भौतिक सत्यापन किया और लाभार्थी माया देवी के आवास पर भोजन किया। इस मौके पर सभी विधायक, डीएम, सीडीओ और एसपी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने मलिन बस्ती वार्ड नंबर नौ रामगंज पक्का तालाब में पीएम आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया। गोशालाओं के लिए दान में मिले भूसे से भरे वाहनों को कलक्ट्रेट परिसर से राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।