{"_id":"627d45ac44728a71094d55f8","slug":"civic-fatehpur-news-knp696422271","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक न होने पर 34 हजार वृद्धों की पेंशन रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक न होने पर 34 हजार वृद्धों की पेंशन रुकी
विज्ञापन
समाज कल्याण कार्यालय में पेंशन की जानकारी लेने आया बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बुढ़ापे में चलने-फिरने में लाचार वृद्ध पेंशन के लिए समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल अब सभी पेंशनर के आधार कार्ड और बैंक खाते समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 34 हजार 558 पेंशनर्स के आधार कार्ड और खाते लिंक न होने के कारण पेंशन रोक दी गई है। इनके खाते में तीन माह की पेंशन अप्रैल में आनी थी।
वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रुपये मिलती है। तीन माह की पेंशन एक साथ खातों में भेजी जाती है। पेंशन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी नए आवेदकों और पुराने लाभार्थियों के लिए आधारकार्ड लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न कर पाने वाले आवेदकों के खातों में पेंशन नहीं आएगी। विभागीय सॉफ्टवेयर को इस तरह से अपडेट किया गया है कि बिना आधार लिंक वाले आवेदक और पुराने लाभार्थियों की खुद ही छटनी हो जा रही है। जिले में 59 हजार वृद्घावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी हैं। इनमें से अभी तक 34 हजार लाभार्थियों के आधार लिंक नहीं हैं। इसके अतिरिक्त 1805 शहरी लाभार्थियों के आधार लिंक नहीं है। छह हजार से अधिक नए आवेदकों के भी आधार लिंक नहीं हैं। इन सभी की पेंशन फिलहाल रुकी हुई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना मिश्रा ने कहा सभी लाभार्थियों से अपील है कि वह अपने आधार लिंक करा लें।
स्थिति पर एक नजर
विकासखंड पेंशनर आधार फीड नहीं
मलवां 4834 2881
हसवा 3124 1940
तेलियानी 2562 1682
देवमई 3408 1470
खजुहा 5521 2965
हथगाम 4542 2923
बहुआ 5182 2892
विजयीपुर 6995 4251
अमौली 3414 2129
भिटौरा 5655 3027
धाता 8398 4534
ऐरायां 3028 1762
असोथर 3284 2102
-
योग 59952 34558