{"_id":"627c0924d737b767940920a4","slug":"civic-fatehpur-news-knp696260751","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के टिकट बेचकर लें 25 फीसदी कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के टिकट बेचकर लें 25 फीसदी कमीशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड प्रयागराज अब शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ेगा। छोटे स्टेशनों पर कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) से अनारक्षित टिकट बिक्री करने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) रखे जाएंगे। रेलवे इन एजेंटों को टिकट बेचने पर 25 प्रतिशत कमीशन देगा। मुख्यालय स्टेशन से आवेदन लेकर सिविल लाइंस प्रयागराज नवाब युसुफ रोड के बेरोजगार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं।
कौशांबी की तरफ फतेहपुर बार्डर बिदनपुर से कानपुर बार्डर के प्रेमपुर के बीच में 12 छोटे रेलवे स्टेशन हैं। इसमें बिदनपुर, सुजातपुर, कटोघन, सतनरैनी, रसूलाबाद, फैजुल्लापुर, कुरस्तीकलां, मलवां, कंसपुर गुगौली, औंग, करबिंगवा और प्रेमपुर रेलवे स्टेशन में एसटीबीए रखे जाएंगे। फतेहपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट बुकिंग काउंटर से 250 रुपये में शिक्षित बेरोजगार आवेदन सकेंगे। दो हजार रुपये गारंटी शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि 20 हजार रुपये तक अनारक्षित टिकट बिक्री करने पर एजेंट को 25 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। 20 हजार से एक लाख तक बिक्री पर 15 प्रतिशत और एक लाख से ऊपर बिक्री पर पांच प्रतिशत कमीशन मिलेगा। वाणिज्यिक निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती का टेंडर निकाला गया है। 10 जून तक पूरा करना है।