फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   City in silence, police guard from street to street

सन्नाटे में शहर, सड़क से गली तक पुलिस का पहरा..

Fri, 10 Jul 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
City in silence, police guard from street to street
शहर के ज्वालागंज चौराहे में जीटीरोड में पसरा सन्नाटा - फोटो : FATEHPUR
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में लागू चार दिन के लॉकडाउन के दूसरे दिन सख्ती का असर दिखाई दिया। बाजारों में तालाबंदी हो जाने से जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भटकते देखा गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हरेक प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। इससे लोग रास्ता बदलने का मजबूर हो गए। लॉकडाउन के दूसरे दिन की हकीकत बयां करती एक रिपोर्ट।
विज्ञापन

दूसरे दिन लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने का तोड़ निकाल लिया गया। कहने को तो चौराहे-चौराहे बैरीकेड किए गए हैं ताकि अनावश्यक जनता की आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सके लेकिन इसका बहुत फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली-गली से वाकिफ लोग बड़े रास्तों का मोह त्याग कर छोटी गलियों से फर्राटा भरते नजर आए। पटेल नगर चौराहा ब्लाक कर दिए जाने से साउथ सिटी से नार्थ सिटी का रुख करने वाले नहर कालोनी के सामने वाली गली से मंजिल तलाशते नजर आए।
वैसे तो कोरोना के खतरे के बारे में लगभग सारी बातें साफ हो चुकी हैं और उन पर चिंतन के साथ अमल भी हो रहा है लेकिन अभी भी बहुत लोग लापरवाह बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुसाफिरों को यात्रा कराने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कर रखी है।
इसके अलावा यात्रियों को हिदायत दी गई है। बावजूद इसके न तो रोडवेज कर्मी अनदेखी से बाज आ रहे हैं और न ही मुसाफिर। शुक्रवार की सुबह 10 बजे ज्वालागंज बस स्टाप पर प्रतीक्षालय में 8 से 10 लोग बिना मास्क के बैठे नजर
शुक्क्रवार को कचहरी रोड पर सैनिटाइजेशन किया गया। निकाय कर्मियों की टीम ने दीवानी, कलक्ट्रेट पहुंचकर सैनिटाइजेशन किया। इसके अलावा अन्य सरकारी विभागों में भी सैनिटाइजेशन किया गया।
लॉकडाउन के बावजूद बिना मास्क के स्कूटी सवार एक युवती को पुलिस ने आईआईटी रोड पर रोक लिया गया। युवती को जिम्मेदारी का अहसास कराने का काम एक महिला पुलिस कर्मी ने किया।

हिदायत दी कि आज माफ किया जाता है लेकिन आइंदा नहीं चलेगा। अपनी जान की कीमत न समझो लेकिन परिवार का तो ख्याल रखो।
सिविल लाइंस, पटेल नगर, सुुंदरनगर कालोनी, जोशियाना जैसे मोहल्लों में बैरीकेडिंग के बावजूद आवाजाही पहले की तरह हो रही है।
बाजारों पर तो सन्नाटा पसर गया लेकिन मोहल्लों में ऐसा देखने को नहीं मिला। शहर के पनी, पीरनपुर, अकबरपुर, जोशियाना, तुराबली का पुरवा, मसवानी, नई बस्ती इलाकों में चोरी छिपे दुकानें खोली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed