{"_id":"629a4f214540900cdd25cf05","slug":"chori-sapa-net-fatehpur-news-knp7004639129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रदेश अध्यक्ष के चचेरे भाई के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रदेश अध्यक्ष के चचेरे भाई के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। सपा प्रदेश अध्यक्ष के चचेरे भाई के घर से गुरुवार रात चोरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। परिवार के लोग बिजली न आने से दरवाजे के बाहर सो रहे थे। घर के दरवाजे खुले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
थानाक्षेत्र के लहुरी सरायं निवासी महेंद्र उत्तम सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पारिवारिक भाई हैं। परिवार गुरुवार रात बिजली नहीं आने पर दरवाजे के बाहर सोया था। कमरे के दरवाजे खुले थे। महेंद्र उत्तम ने बताया कि वह लोग रात करीब 11 बजे के बाद सोये थे। उनकी रात करीब तीन बजे नींद खुली।
तभी चोरी का पता लगा। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये, करीब एक लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। अलमारी का सारा सामान कमरे में बिखरा पड़ा हुआ था। थानाध्यक्ष सैतान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।