{"_id":"62b213f47040504c357fa016","slug":"chori-police-manager-fatehpur-news-knp7035960105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के घर से सात लाख के जेवरात, नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर के घर से सात लाख के जेवरात, नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। लखनऊ में कार्यरत बैंक मैनेजर के घर से सोमवार रात चोरों ने सात लाख रुपये के जेवर, नकदी पार कर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम गांव निवासी बालकरन वर्मा लखनऊ में बीओबी की एक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता शिवपाल वर्मा सेवानिवृत्त नलकूप आपरेटर और मां छेद्दी देवी गांव में रहती हैं। पिता शिवपाल ने बताया कि वह रात को कमरे में और पत्नी छत पर सो रहीं थीं।
चोर भी छत के रास्ते आए और कमरे में रखे बक्से, अलमारी का ताला तोड़कर करीब सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 17 हजार रुपये चुरा ले गए।
एक खाली अटैची उनके भाई शिवबरन की छत पर मिली। वह भी खाली कर गए। पुलिस को घटना में गांव के किसी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।