फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chills increased, farmer died due to cold

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chills increased, farmer died due to cold
फतेहपुर। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन और बढ़ गई है। रविवार को दिन भर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। दिन में हल्की धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, अमौली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में खेत में पानी लगाने गए किसान धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू (38) की ठंड से मौत हो गई। पत्नी साधना सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पति धर्मेंद्र फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। छिड़काव करते समय ठंड लग गई है।
विज्ञापन

कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, रविवार को ठिठुरन और बढ़ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई। दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने कुछ राहत महसूस की। हालांकि लोग ठंड से कंपकंपी महसूस करते रहे। बाइक चलाने वाले लोग दस्ताने व हेलमेट लगाए दिखाई दिए। शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई, जिससे लोग घरों में दुबक गए। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जले तो ठंड से ठिठुर रहे मवेशी भी उनके पास ही जमा हो गए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं, ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद। कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक नगर पंचायत ने कस्बे में अलाव नहीं जलवाए। ठंड के कारण राहगीर ठिठुरते देखे गए। कस्बे के रहने वाले रवींद्र कुमार, शीतल बाजपेयी, टिल्लू, महेंद्रनाथ ने नगर पंचायत से अलाव जलवाने की मांग की है। उधर, नगर पालिका के ईओ उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि लकड़ी की व्यवस्था नगर पंचायत कर रही है। शीघ्र ही अलाव जला दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा। मौसम में अचानक बढ़ी गलन से राहत दिलाने के लिए राजस्व विभाग ने आठ सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए। तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद सक्सेना ने पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, चौक बाजार, बाईपास चौराहा, मानू का पुरवा, रेलवे स्टेशन, नौबस्ता रोड सहित आठ जगहों पर अलाव जलवाएं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed