फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   children welfare scheme started

नाबालिक बच्चों के भरण पोषण के लिए मिलेगा हर महीने चार हजार

Fri, 23 Jul 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
children welfare scheme started
फतेहपुर। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। लखनऊ में हुए इसके शुभारंभ का विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण दिखाया गया। योजना के तहत, कोरोना संक्रमण से जीविका अर्जक व्यक्ति (मुखिया) की मौत होने के बाद नाबालिग बच्चों के भरण पोषण के लिए चार-चार हजार रुपये प्रति महीने सहायता धनराशि दी जाएगी। जिले में मुख्य अतिथि विधायक करण सिंह पटेल व डीएम अपूर्वा दुबे ने 36 लोगों को स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन

योजना का लखनऊ के लोकभवन से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। सजीव प्रसारण देखने के बाद विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी छोटी से छोटी समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से उन्हें लाभान्वित कराया जाएगा, जिनके पिता व मां की कोरोना काल में मृत्यु हो गई है और बच्चे नाबालिग हैं। डीएम अपूर्वा दुबे ने एसडीएम, बीडीओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि
विज्ञापन

कोविड-19 से प्रभावित परिवारों को चिह्नित करें और उनके बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित कराएं। इस योजना से चार हजार रुपये प्रतिमाह बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा, दीक्षा के लिए दिया जाएगा। बच्चे के वैध संरक्षक के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। 36 लाभार्थियों के अभिभावकों को स्वीकृति पत्र दिए गए। इस मौके पर सीडीओ सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed