{"_id":"5a3961ea4f1c1b156b8bd529","slug":"children-s-taj-mahal-praised","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बनाए ताजमहल की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के बनाए ताजमहल की तारीफ
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का मॉडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर जयनरायण सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मंगलवार को स्कूली बच्चों के तैयार किए गए मॉडल देख निर्णायक मंडल ने दांतों तले उंगली दबा ली। आगरा का ताजमहल, नालंदा विश्वविद्यालय का मॉडल देखते ही बना।
विज्ञापन
प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि बीएसएसडी कालेज कानपुर के प्रोफेसर केपी तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीपक जलाने के बाद जयनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में करीब एक सैकड़ा मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें ताजमहल, नालंदा विश्व विद्यालय, गिरता शिक्षा का स्तर, बाल मजदूरी, यातायात नियम, कौशल विकास, स्वच्छ भारत मिशन, रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाली क्षति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे के प्रकार, विलियम शेक्सपियर, बच्चों की मौत का गोरखपुर कांड, अलीगढ़ मुसलिम विद्यालय, गेटवे आफ इंडिया के माडल सराहनीय थे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रा वंदना और रोशनी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सदानंद डिग्री कालेज का पूर्व प्रधानाचार्य रंगीलाल यादव, सतीशचंद्र द्विवेदी, सत्येंद्र वर्मा, अभिमान सिंह, डॉ. रिजवाना खान, कालेज के डायरेक्टर लालसिंह, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र यादव, सरफराज खां आदि मौजूद थे।