{"_id":"a0ea131485982d6ae1c602120e3cd0e8","slug":"child-killed-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बच्ची की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी जिले से तिलक समारोह में आ रहे एक ही परिवार
विज्ञापन
के बाइक सवार चार सदस्यों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे उछलकर गिरी 13
साल की बच्ची को ट्रेलर ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी
बहन, पिता और बाबा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के
बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। यह हादसा गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही मोड़ पर हुआ।
हादसे में मरी बच्ची उमा कौशांबी जिले के पंइसा थाना क्षेत्र के शाखा पहाड़पुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री थी। हरिश्चंद्र की ससुराल यहां थरियांव थाने के जमोहरा गांव में है। ससुराल में गुरुवार को तिलक समारोह है।
इसमें शामिल होने के लिए हरिश्चंद्र बाइक से अपने पिता रामलाल (60), पुत्रियों उमा व प्रीती (10) को लेकर जमोहरा आ रहे थे। सुजरही गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
आगे बैठी उमा उछलकर हाईवे पर गिरी और ट्रेलर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में रामलाल व प्रीती भी घायल हो गए। हरिश्चंद्र को मामूली चोट लगी। कुछ लोगों ने ट्रेलर वाले को दौड़ाया तो वह ट्रेलर छोड़कर भाग निकला।
लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल रामलाल और प्रीती को सीएचसी में भर्ती कराके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हरिश्चंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।