फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child dies in collision involving tractor-trolley

Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से मासूम की मौत

Fri, 19 Jun 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies in collision involving tractor-trolley
बहुआ/ललौली। ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव में बृहस्पतिवार शाम यमुना नदी से मौरंग लादने जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉला ने घर के पास खेल रही मासूम को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उरौली गांव निवासी सुशील कुमार उर्फ चुन्नू बाल्मीकि की पुत्री पायल (4) शाम करीब छह बजे घर के पास सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान अढ़ावल के मजरे धनुवन गांव मौरंग लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उसे कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं घटना की जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मां संगीता और पिता सुशील कुमार उर्फ चुन्नू बाल्मीकि का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉला ललौली कस्बे के एक पूर्व शिक्षक के पुत्र का है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed