फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CDO seeks report for village

सीडीओ ने गोद लिए गांव की मांगी रिपोर्ट

Tue, 04 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
CDO seeks report for village
विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करती सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
 विकास भवन सभागार में सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2016-17 में सांसद के गोद लिए गांव रामपुर में हुए कार्यों की समीक्षा हुई। सीडीओ सी. इंदुमति ने गांव में पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सप्ताह में दो बार अधिकारी गांव का निरीक्षण करें।
विज्ञापन


गांव के विकास कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि गांव में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीणों को सफाई के विषय में जागरूक करें। जो कार्य अधूरे है या पूरे हो चुके हैं, उनकी दो दिन में रिपोर्ट दें। गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों को पीने के पानी की व्यवस्था करें। सूखे तालाबों में पानी भराने का प्रबंध करें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, परियोजना अधिकारी अशोक कुमार निगम, डीसी मनरेगा पुतान सिंह, डीसी एनआरएलएम सुखराज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed