फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CDO angry due to dirt on campus and negligence in work

सीडीओ ने विकास भवन के दफ्तरों का देखा कामकाज, हुईं नाराज

Thu, 21 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
CDO angry due to dirt on campus and negligence in work
फतेहपुर। सीडीओ थमीम अंसारिया ए. ने बुधवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। आजीविका मिशन कार्यालय में खामियां देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह सवा दस बजे निरीक्षण पर निकलीं। उन्होंने सहकारिता, जिला विकास कार्यालय, कृषि, पंचायत विभाग, युवा कल्याण, अल्पसंख्यक, उद्यान, पशुपालन, प्रोबेशन, आरइएस, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कार्यालय, डीआरडीए, आजीविका मिशन एवं बचत कार्यालय का कामकाज का तरीका देखा। आजीविका मिशन उपायुक्त लालजी यादव को निर्देश दिए कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) को बुलाकर उनके कार्यों की समीक्षा करें और बैंकर्स के साथ बैठक भी करें। उन्होंने कहा कि डीपीएम समूहों के फंड संबंधी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करने एवं कार्यों में लापरवाही न करने व रोस्टर के अनुसार ब्लाक कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश भी उपायुक्त को दिए। उन्होंने जिला प्रबंधक मित्री मधुकर से वर्ष समूहों के लक्ष्य की जानकारी ली। नाराजगी जताते हुए कहा कि 2880 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 987 समूह ही बनाए गए हैं। इसमें तेजी लाने की जरूरत है। दिव्यांग जन सशक्तिकरण कार्यालय के रिकार्ड अस्त-व्यस्त देख सीडीओ ने नाराजगी जताई। यहां के कर्मचारी से सीडीओ ने एक पुराना शासनादेश मांगा तो वो नहीं दिखा पाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एके. मिश्र के कार्यालय के सामने बने शौचालय में गंदगी देख भी वह नाराज हुईं। उन्होंने सभी कार्यालयों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों की साफ सफाई और पत्रावलियों का रखरखाव, समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed