{"_id":"646e5047baaec3f0920414e6","slug":"cash-jewelry-robbery-case-on-three-including-father-and-son-fatehpur-news-c-12-1-252089-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पिता-पुत्र समेत तीन पर नकदी, जेवरात लूट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पिता-पुत्र समेत तीन पर नकदी, जेवरात लूट का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन विवाद में घर में घुसकर महिला से मारपीट और नकदी, जेवरात लूटपाट का पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ मलवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी साधना ने एफआईआर में बताया कि पारिवारिक राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू सिंह से जमीन विवाद का मुकदमा चल रहा है। इसकी परिवार से राजेंद्र सिंह खुन्नस मानता है। वह आपराधिक किस्म का है। घर में बगल में सहन की जमीन पर 31 जुलाई 2022 को राजेंद्र सिंह पहुंचा। उसके लगे खूंटे उखाड़ कर फेंक दिए। विरोध करने पर राजेंद्र और उसका लड़का संजय, पत्नी शकुंतला ने गाली गलौज कर उसे डंडे से पीटा। जान बचाने को घर भागकर पहुंची। उसका पीछा कर तीनों घर में घुस आए। घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर संजय दो हजार रुपये जेवर लूट ले गया।
पति कुलदीप, देवर प्रदीप, सास शिवकली बीच बचाव को पहुंचे। सभी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। तभी कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)