{"_id":"5f74caa38ebc3e5be50e81d4","slug":"candle-march-in-fatehpur-by-sp-fatehpur-news-knp58578266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल कर हाथरस कांड की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाल कर हाथरस कांड की निंदा
विज्ञापन
खागा में कैंडल जुलूस निकालते सपाई
- फोटो : FATEHPUR
खागा हाथरस में युवती की हत्या के विरोध और मृतका को श्रद्धांजलि देने के लिए सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश सरकार की कार्यशैली की निंदा की और विरोध में जमकर नारेबाजी की।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। हाथरस की बेटी के साथ जिन लोगों ने दुष्कर्म किया है। उनको फांसी दी जाए। प्रदेश सरकार आरोपियों को शुरू से ही बचाने में जुटी है। दुष्कर्म पीड़िता का सही इलाज कराने में सरकार ने हीलाहवाली की है। इसके बाद जब पीड़िता की मौत हो जाती है, तो रात में ही पुलिस बल का सहारा लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों को मृतिका का शव भी नहीं दिया गया। कैंडल मार्च शाम छह बजे नौबस्ता रोड से होकर नगर पंचायत तक निकाला गया। सपाइयों के कैंडिल मार्च में सुरक्षा को रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रकाश यादव, नितिन यादव, परवेज आलम, अंकित यादव, भूप यादव, कलीम शेख मौजूद रहे।