{"_id":"68af5ee5f07e2d471601232d","slug":"candidates-kept-contacting-voters-voting-today-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-139701-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मतदाताओं से संपर्क साधते रहे प्रत्याशी, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मतदाताओं से संपर्क साधते रहे प्रत्याशी, मतदान आज
विज्ञापन
खागा। मॉडल बार एसोसिएशन के चुनाव में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदाता अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रत्याशी आखिरी समय तक संपर्क साधते रहे। चुनाव में 21 पदों पर कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से मतदान होगा। सभी मतदाताओं को सीओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह और सुशील नारायण शुक्ला मैदान में हैं।
त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण यह चुनाव बेहद ही रोमांचित करने वाला हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद युुसुफ, कमल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार, फूल सिंह, बलवंत सिंह और लक्ष्मी देवी है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव सिंह, कुलजीत कुमार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।