{"_id":"68bdd05aa8fbd6de7007fbc3","slug":"candidate-returning-after-giving-pet-was-robbed-beaten-and-thrown-in-a-field-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-140371-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीईटी देकर लौट रहे अभ्यर्थी से लूट, पीटकर खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीईटी देकर लौट रहे अभ्यर्थी से लूट, पीटकर खेत में फेंका
विज्ञापन
खागा। पीईटी देकर घर लौट रहे एक अभ्यर्थी से तीन बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसे बेहोश कर खेत में फेंक दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
हथगाम थाना क्षेत्र के चक वाहिदपुर गांव निवासी अतुल सिंह ने बताया कि वे शनिवार को खागा आए थे। यहां एक परिचित के पास बाइक छोड़कर प्रयागराज में पीईटी देने गया। रात में लौटने के बाद बाइक लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में खागा-नौबस्ता रोड स्थित नहर पुलिया के पास पल्सर बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और पैर मारकर उसे गिरा दिया।
गिरते ही आरोपितों ने मारपीट की और बाइक, मोबाइल व पर्स छीन लिया। उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर खागा पश्चिमी बाईपास की ओर ले गए और बेहोश कर एक खेत में फेंक दिया। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंचा और फिर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
दरोगा बिंधेश गिरि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खागा कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।