फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   By certifying to the moon on the night of the city's turnover is expected to reach five million

चांद की तस्दीक वाली रात तक शहर का कारोबार पांच करोड़ पहुंचने की उम्मीद

Fri, 17 Jul 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 17 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
By certifying to the moon on the night of the city's turnover is expected to reach five million

ईद का असर जिले भर की बाजारों में दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर कस्बाई बाजारों में खरीदार नजर आ रहे हैं। शहर के कारोबार पर नजर दौड़ाए तो कपड़ा व रेडीमेड की खरीदारी 60 से 65 लाख पार कर चुकी है। सेवई-सूतफेनी के साथ मेवा का कारोबार 50 लाख का आकंड़ा पार कर चुका है। फुटवियर दुकानदार 50 लाख के आसपास खरीदारी हो चुकी है। चूड़ियाें का कारोबार भी 15 लाख के करीब पहुंच चुका है। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा बताते हैं कि चांद की तस्दीक वाली रात तक शहर का कारोबार पांच करोड़ पहुंच जाएगा। जबकि समूचे जिले में यह आंकड़ा 10 करोड़ के ऊपर जाएगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। पेश है- एक रिपोर्ट।

विज्ञापन


बाजार में ‘बजरंगी भाईजान’ की धूम
फतेहपुर। ईद में कपड़ा व रेडीमेड का बाजार गरमाया है। शहर की सभी प्रमुख बाजारों में मौजूद 300 से ऊपर रेडीमेड की दुकानों में नए परिधान खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोग सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। खरीदारों को लुभाने के लिए रुपहले पर्दे के सितारों का सहारा लिया जा रहा है। कराची सूट की सबसे ज्यादा मांग है। स्टेट सूट, फ्राक सूट, लॉग सूट, सुल्तानी सूट, शेरवानी, लहंगा, फ्राक, जोया सूट पहली पंसद बने हैं। ईद पर फिल्म रिलीज होने वाली सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान के परिधान की खूब मांग है। सीफन, हैंडवर्क, बुटीक की खरीदारी खूब हो रही है। लाला बाजार से रुकैया बेगम के साथ कपड़े खरीद कर लौट रही फहमीदा खान ने बताया कि पिछली ईद की अपेक्षा इस बार कपड़ों के दाम कम से कम 20 फीसदी महंगे हैं। फिर मामला ईद का रहा तो खरीदारी मेें गुरेज कैसा। चौक स्थित गोपाल साड़ी सेंटर के प्रोपराइटर गोपाल रस्तोगी ने बताया कि ईद के चलते साड़ियों में 25 फीसदी छूट दी जा रही है। रेडीमेड दुकान संचालक सचिन रस्तोगी बताते हैं कि रेडीमेड कपड़ों की दीवानगी ज्यादा है।
विज्ञापन


रात दिन सिले जा रहे कपड़े
फतेहपुर। ईद में नए कपड़े पहनने का रिवाज है। मौजूदा समय में शहर के हरेक टेलर के पास काम का अंबार है। दिन-रात कपड़ों की सिलाई हो रही है। हालात यह है कि दिल्ली व मुम्बई में काम करने वाले कामगारों को शहर के टेलर मास्टरों ने ईद निपटाने के लिए रोक रखा है। सादीपुर चौराहा में दुकान चलाने वाले शहनवाज कहते हैं कि पंद्रह दिन से नया काम लेना बंद कर दिया है। ईद से पहले सिलाई पूरी कराने के लिए घर परिवार के लोग भी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फैंसी कंगन, फिरोजाबादी चूड़ियों पर फिदा
फतेहपुर। ईद में चूड़ी का कारोबार रंगत पकड़े हुए हैं। सुबह से देर रात तक चूड़ियों की छोटी-बड़ी आधा सैकड़ा दुकानों में खरीदारी के लिए महिलाओं का रेला उमड़ रहा है। चूड़ियों के साथ बाजार में उपलब्ध फैंसी कंगन पहली नजर में महिलाओें को भा रहे हैं। मेटल व पक्की चूड़ियां 30 रुपये दर्जन बिक रही हैं। कटिंग वाली चूड़िया 20 रुपये, फैंसी चूड़ियां 15 रुपये व प्लेन चूड़ियां 10 से 15 रुपये दर्जन पर उपलब्ध हैं। चूड़ी की दुकानों में पहुंच रहीं महिलाएं फिरोजाबादी चूड़ियों पर फिदा हैं। टीवी एक्टर के हाथों में नजर आने वाली चूड़ियों को खरीदने की होड़ देखते बन रही हैं। चूड़ी वाली गली में खरीदारी कर लौट रही महजबी ने कहा कि चूड़ियां सुंदरता का गहना है। इन पर मोल भाव कैसा। जो दाम है वह दिए हैं।

फुटवियर दुकानदारों की चांदी
फतेहपुर। ईद में नए परिधान पहनने की परपंरा से बाजारें गुलजार हैं। जूता व चप्पल का कारोबार भी ईद से अछूता नहीं रह सका है। मौजूदा समय में शहर मेें फुटवियर की 150 के आसपास दुकानें हैं। जूता, चप्पल व सैंडल के खरीदार हरेक बाजार में नजर आ रहे हैं। खरीदारों का उत्साह देख करके नामी गिरामी फुटवियर सेंटर में महंगी वैरायटी मौजूद हैं। रेलवे स्टेशन रोड के रईस अहमद बताते हैं कि अन्य महीनों की अपेक्षा रमजान के महीने मेें जूता व चप्पल के खरीदार ज्यादा आते हैं। ऐसे में उनकी ख्वाहिशों का ख्याल रखना होता है।


मेहमाननवाजी में कोई कमी न रहेगी
फतेहपुर। ईद का त्यौहार शनिवार या रविवार को होगा। ईद की नमाज अता करने के बाद चलने वाले मेहमाननवाजी के दौर में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता है। शायद यही वजह है कि सेवई की दुकानों से लेकर मेवा की दुकानों में जमकर खरीदारी हो रही है। सेवई व सूतफेनी की लालाबाजार व चूड़ी वाली गली में सजी दुकानों में मोलभाव न करके सामर्थ्य भर खरीदारी की जा रही है। सूतफेनी विक्रेता राजू ने बताया कि खरीदारों की भीड़ शुक्रवार को और बढ़ेगी। शहर के लोग अभी 40 फीसदी ही खरीदारी को घरों से बाजार आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed