{"_id":"6176f9d89cf5c554c738ef8a","slug":"bus-stand-inquiry-counter-empty-passengers-upset-fatehpur-news-knp6603753142","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लाख के नकली नोटों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
नकली नोंटो के साथ पकड़े गए आरोपी विनोद गौतम व इरफान शाह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात 11 लाख के नकली नोटों के साथ उन्नाव के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी त्योहार पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नोटों की खेप लेकर आए थे। यह नकली नोट उन्नाव के ही एक ढाबा संचालक ने दिए थे।
लोधीगंज चौराहे के पास ठगों के उन्नाव से आने की सूचना पर कोतवाल अनूप सिंह, एसएसआई प्रभुनाथ यादव, एसआई उमाशंकर यादव पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केतन शर्मा निवासी कुसुंभी थाना अजगैन, इसरार अहमद निवासी मदानीनगर थाना गंगाघाट जिला उन्नाव को गिरफ्तार किया। इनके पास एक बैग में 500 के नकली नोट की गड्डी बरामद हुई। पता चला कि लोधीगंज सब्जी मंडी रोड पर दो साथी मौजूद हैं। पुलिस ने यहां से विनोद
कुमार गौतम निवासी मलकादिम सराय थाना हसनगंज और इरफान शाह निवासी कुसुंभी उन्नाव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 11 लाख रुपये के नकली नोट मिले हैं। सभी नोट 500 के थे। कुछ नोट एक तरफ छपे तो कुछ बिना छपे थे। आरोपी विनोद के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि यह लोग उन्नाव के शुक्लागंज निवासी विनोद सिंह से नकली नोट लेकर आए थे। अजगैन स्थित स्वागत होटल में विनोद पार्टनर है। उसने ही स्कैन प्रिटिंग मशीन से नोट छापकर दिए हैं। इन नोटों से बैंकों के आसपास और बाजार में घूमकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात कबूली है। इसके अलावा आरोपी रकम दोगुना करने का लालच और कई अन्य बहाने से लोगों से असली नोट लेते थे और उन्हें नकली नोटों की गड्डी थमा देते थे।

नकली नोंटो के साथ पकड़े गए आरोपी चेतन शर्मा व इसरार अहमद। संवाद- फोटो : FATEHPUR