{"_id":"c9703a6741cbdcda643b9a5fde5ff751","slug":"bus-hit-into-dcm-45-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम को बस ने मारी टक्कर, 45 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम को बस ने मारी टक्कर, 45 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से यात्रियों को लेकर फतेहपुर आ रही रोडवेज बस
विज्ञापन
मंगलवार को डीसीएम में टक्कर मारने के बाद पेड़ से जा घुसी। हादसे में
परिचालक समेत पांच यात्री घायल हो गए वहीं 40 यात्रियों को मामूली चोटें आई
हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम दूसरी लेन पार कर खड्ड में जा गिरी।
हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस कानपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ हाईवे पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और उसने खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दी।
डीसीएम टक्कर के बाद हाइवे की लेन पार कर दूसरे तरफ हाईवे किनारे जंगल में खड्ड में जा गिरी। इधर, रोडवेज बस पेड़ से टकराकर रुक गई। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरे पड़े थे।
हादसे की खबर पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को बाहर निकाला और दूसरी बस से यात्रियों को जिला अस्पताल, फतेहपुर भेजा।
हादसे में बिलंदा, थरियांव निवासी शरीफ खां (60), बस परिचालक रमेश कुमार (35) निवासी टिकबाग थाना खीरो रायबरेली, कानपुर अनवरगंज बासमंडी निवासी आरिफ की पत्नी नजमा (35), उत्तरी खेलदार निवासी निजाम (32), कानपुर महाराजपुर निवासी धर्मेंद्र (28) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मामूली रूप से जख्मी 40 लोग प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए।