फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Budvn team won the trophy

बुदवन टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

Thu, 19 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Budvn team won the trophy
नगर के रामलीला दंगल मैदान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन
विज्ञापन
बुधवार को बुदवन टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। ट्राफी के अलावा टीम को 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार मिला। वहीं उपविजेता टीम को 5100 और तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 1100 रुपये पुरस्कार दिया गया।

 
हनुमान मंडल की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच उकाथू और गढ़ी के बीच खेला गया। उकाथू की ए टीम ने गढ़ी को आसानी से हरा दिया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच  बुदवन और हनुमान मंडल ए के बीच खेला गया।


 जिसमें बुदवन टीम ने हनुमान मंडल टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मैच उकाथू और बुदवन के बीच हुआ, जिसमें बुदवन टीम के खिलाड़ियों ने उकाथू ए टीम को हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। उकाथू ए टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन



वहीं उकाथू बी टीम को भी ईनाम से नवाजा गया। मैच रेफरी अनिल वाजपेयी और भोला सिंह रहे। मैच का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह एवं सपा नगर अध्यक्ष शिव सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर  किया। इस मौके पर रामगोपाल सिंह, सुनील वाजपेयी, विनोद कांबली, इंदल सिंह,  रग्घू सिंह, नीलू सिंह, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed