फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother and sister-in-law arrested for killing sister and burying her body in their house, sent to jail

Fatehpur News: बहन की हत्या कर घर में शव दफनाने वाले भाई-भाभी गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 02 Jun 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister-in-law arrested for killing sister and burying her body in their house, sent to jail
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या के बाद घर में ही शव दफनाने के मामले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के भाई को हत्या और भाभी को दुधमुहे बच्चे के साथ साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में घर का ताला तोड़कर युवती का दफन शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने युवती की हत्या में भाई और भाभी को बक्सपुर ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, शव दफनाने में इस्तेमाल फावड़ा घर से बरामद किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि युवती बचपन से ही मानसिक मंदित थी। वह गांव में घूमती रहती थी। इसका फायदा उठाकर किसी ने युवती के साथ छह माह पहले दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से युवती पूर्व में गर्भवती हुई थी। यह बात महाराष्ट्र प्रांत के पुणे में मजदूरी करने वाले भाई को युवती की भाभी ने फोन पर बताई थी। हालांकि, उस समय युवती का गर्भपात करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, युवती दोबारा गर्भवती हो गई। भाभी ने पति को दोबारा ननद के गर्भवती होने की बात बताई। भाई 28 मई को घर पहुंचा। बहन से ऐसा करने वाले के बारे में पूछताछ की, लेकिन युवती कुछ नहीं बता सकी। गुस्से में नशे में भाई ने बहन को पीट दिया। डंडा सिर पर लगने से युवती की मौत हो गई। 29 मई को शव घर में दफन कर दिया।
शव दफनाने के बाद बहन के घर थरियांव थाने के लक्ष्मणपुर गांव भाग निकला। इधर, पत्नी दूसरे दिन घर में रुकी। वह 30 मई को घर में ताला लगाकर मायके रमवां चली गई। महिला 31 मई की सुबह दोबारा घर पहुंची और मवेशियों को लेकर चली गई। घर से बदबू आने पर ग्रामीण सशंकित हो गए और पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने भाई को हत्या और भाभी को घटनाक्रम छिपाने का आरोपी माना है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। महिला का एक तीन माह का बच्चा भी है। बच्चा महिला के साथ जेल गया है।

ग्रामीणों ने दुष्कर्मी को पकड़ने की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार युवती का शारीरिक शोषण किया गया होगा। ग्रामीणों ने मांग की दुष्कर्मी को पकड़ा जाए। परिवार में इतनी बड़ी वारदात का जिम्मेदार और कोई नहीं युवती का शारीरिक शोषण करने वाला है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्मी के बारे में बताने वाला कोई नहीं है। पुलिस पता लगा रही है। पता लगने पर उसे भी जेल भेजा जाएगा।



मारपीट के विरोध में भाई के हाथ पर काटा

नशे में बहन को भाई पीट रहा था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि युवती ने भाई का विरोध किया और हाथ पर दांत से काट लिया। सिर में डंडा लगने के बाद कोमा में चले जाने से युवती की मौत हो गई। युवती का पोस्टमार्टम दो डाक्टर पैनल ने वीडियोग्राफी में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed