फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Breaking Diggi clerk bike cross two lakh

क्लर्क के बाइक की डिग्गी तोड़ कर ढाई लाख रुपये पार

Tue, 27 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Breaking Diggi clerk bike cross two lakh
बाइक - फोटो : file photo
खखरेरू कस्बा सोराब अहमद गांव के पौली इंटर कालेज में क्लर्क हैं। वह दोपहर करीब 11 बजे खागा स्थित एसबीआई शाखा गए थे। वहां से ढाई लाख रुपये निकाले और बाइक की डिग्गी में पालीथिन के अंदर रुपये रख कर ताला बंद कर दिया। दोपहर एक बजे कालेज लौटे क्लर्क ने बाइक को कालेज के बाहर ही पार्किंग की और अंदर चले गए।
विज्ञापन


पंद्रह मिनट बाद वह वापस लौटे तो बाइक की डिग्गी टूटी देख कर अवाक रह गए। डिग्गी में रखे रुपये गायब थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक के पास एक पल्सर आकर रुकी थी, जिसमें दो लोग सवार थे। चूंकि क्लर्क के पीछे ही पल्सर आकर रुकी थी, लिहाजा उन्हें लगा कि शायद यह लोग क्लर्क के साथी है।
विज्ञापन


जिसके चलते किसी ने टोकने का प्रयास नहीं किया। क्लर्क ने भी स्वीकारा कि खागा बैंक से ही दो पल्सर सवार पीछे लगे थे। वह उनकी नीयत नहीं भांप सके। खखरेरू थानेदार श्री प्रकाश ने बताया कि क्लर्क की तहरीर मिलने के बाद इलाकाई पुलिस को अलर्ट किया है। काली पल्सर में सवार बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed