फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boiling water coming out of the baskets

बस अड्डे की टोटियों से निकल रहा उबलता पानी

Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Boiling water coming out of the baskets
रोडवेज बस अड्डा के प्रतीक्षालय की जमीन पर बैठे यात्री - फोटो : Amar ujala
 रोडवेज बस अड्डा में जरूरी सुविधाएं भी यात्रियों को नहीं मिल रहीं। प्रतीक्षालय तप रहा और नलों में लगी टोटियां उबलता पानी दे रही हैं। गर्मी में दूर-दूर से आने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बस अड्डे का कायाकल्प भले ही करा दिया हो, लेकिन अभी तक बैठने की उचित सुविधा नहीं है।

बसों का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को जमीन पर बैठना पड़ता है। लोग सड़क किनारे की दुकानों में रखी बेंच पर बैठ कर बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले रोडवेज बस स्टैंड बनना चालू हुआ था। पीडब्लूडी की देखरेख में कार्यदायी संस्था ने काम कराया।
विज्ञापन


बिल्डिंग बनने के बाद अभी तक बस अड्डा प्रतीक्षालय में यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं बनी हैं। पंखे तो दूर की बात है। एआरएम ओपी ओझा का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने अभी तक बस अड्डे को हैंडओवर नहीं किया है। परिवहन निगम को सुपुर्द होने के बाद ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed