फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Board exam: Question papers will be kept in a three-tier lock, three officers will keep the keys

बोर्ड परीक्षा: त्रिस्तरीय लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, तीन अधिकारी रखेंगे चाबियां

Sat, 01 Feb 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Board exam: Question papers will be kept in a three-tier lock, three officers will keep the keys
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा नीति जारी कर दी। बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्र त्रिस्तरीय लॉक वाले स्ट्रांग रूम में रखने की व्यवस्था होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ केंद्र व्यवस्थापक के स्ट्रांग रूम की चाबियां रहेंगी। कोई भी एक जिम्मेदार अकेले या दो के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम खोल नहीं पाएंगे। प्रश्नपत्र 14 फरवरी को आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की गाइड लाइन जारी की है। बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र छह तालों के भीतर रहेंगे। प्रत्येक केंद्र के स्ट्रांग रूम में तीन ताले लगेंगे। प्रश्नपत्र रखने वाली आलमारी में तीन लॉक होंगे। इनकी एक-एक चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेंगी। प्रश्नपत्र तीनों के समक्ष अलमारी में रखने के बाद लॉक किया जाएगा। अलमारी की एक-एक चाबी के साथ स्ट्रांग रूम की भी एक चाबियां तीनों के पास रहेंगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तीनों अधिकारियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। पहले तीनों अधिकारी बैठकर प्रश्नपत्र कराने की तैयारी को अंतिम रूप देंगे। आधा घंटा बचने के बाद स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के सामने प्रश्नपत्रों के लिफाफे बाहर निकाले जाएंगे। इसके बाद खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र आवंटन से पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed