फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BKU vows to demand compensation

भाकियू ने मुआवजे की मांग को लेकर हुंकार भरी

Sat, 25 Jul 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
BKU vows to demand compensation

भाकियू ने शुक्रवार को सूखा राहत और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलोें के मुआवजे की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। भाकियू नेताओं ने मुआवजा न वितरित होने पर शासन-प्रशासन को कोसते हुए चेतावनी दी कि एक माह में सभी किसानों को मुआवजे की धनराशि नहीं मिली तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि किसान परेशान है। फसलों के बर्बाद हो जाने से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। किसान आर्थिक तंगी के कारण खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। खेत परती पडे़ हैं लेकिन शासन-प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। मुआवजे की धनराशि भी सभी किसानों को नहीं मिल रही है। करीब दो महीनों में अभी तक एक सैकड़ा गांवों के किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, हथगाम ब्लाक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, रामदत्त मिश्र और अशोक मौर्य सहित आदि किसान नेताओं ने बिजली, सड़क, पानी की समस्याओं के साथमुआवजे की जोरदार आवाज उठाई। इस मौके पर चुन्नू सिंह, तेजप्रताप सिंह, राजू लोधी, पप्पू सिंह, मलखान विश्वकर्मा, होरीलाल, विनय, अयोध्या प्रसाद, राकेश, विनोद, शिवभजन सहित करीब एक हजार किसान मौजूद रहे। धरने में पलिया, बेहटापर, कसरंाव, सेमरा मानापुर, पडरी, छिवलहा, अहिंदा, नवाजगंज, कोंदैला, सरांयसाबा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed