फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP's policies for the big houses - Priyanka Gandhi

भाजपा की नीयत-नीतियां बड़े घरानों के लिए - प्रियंका गांधी

Thu, 25 Apr 2019 12:13 AM IST
fatehpur Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 25 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP's  policies for the big houses - Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi in Wayanad - फोटो : ANI
एक समय में हमारे प्रधानमंत्री जमीनी नेता हुआ करते थे। जबसे सत्ता मिली, आपने पूरे विश्वास से बहुमत दे दिया तो जनता को समझने की कोशिश व जनता से उनका रिश्ता ही खत्म हो गया। आज वह या तो विदेश में दिखेंगे या अभिनेताओं के साथ इंटरव्यू में। जनता के बीच कभी नहीं दिखते। वाराणसी में पांच साल में एक गांव में नहीं गए जबकि उन्हीं का क्षेत्र है। सत्ता में आने के बाद उनकी पूरी ताकत केवल अपने पास सत्ता बटोरने में लगी है। अब तो भाजपा को सनक हो गई है। उनके आधे से ज्यादा भाषण मेरे परिवार पर होते हैं। कहते हैं नेहरूजी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। अरे, वह खुद तो बताएं पांच साल में भाजपा ने जनता के लिए क्या किया। यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। उन्होंने भाजपा की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए इसे उद्योगपतियों के लिए बताया।
विज्ञापन



वह खागा में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के लिए समर्थन मांगने पहुंची थीं। उन्होंने जज साहब के हाता में करीब 20 मिनट भाषण दिया। सबसे पहले उन्होंने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी व क्रांतिकारी ठाकुर दरियाव सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि लगातार दौरा करते हुए यह पता चला कि लोगों को बीजेपी सरकार ने छला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों बेकार हो गई है। यह केवल बड़े घरानों के लिए है। सत्ता पर फिर काबिज होने के लिए उद्योगपतियों के ही सहारे उन्हीं के पैसे पर बीजेपी झूठे प्रचार करा रही है। कांग्रेस महासचिव ने गाजीपुर में भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed