{"_id":"629a58e4a8056055de0fef5c","slug":"bjp-report-neta-fatehpur-news-knp7004757123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी बूथ अध्यक्ष को पीटकर जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी बूथ अध्यक्ष को पीटकर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लेनेदेन के विवाद में दो लोगों ने भाजपा नेता को पीट दिया। नेता का आरोप है कि मारपीट करने वाले उनसे चुनावी रंजिश भी मानते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ललौली थाना क्षेत्र के करेरा मजरे तपनी निवासी मोतीलाल साहू भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। मोती का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से ही गांव का मुन्नीलाल पक्ष उनसे रंजिश मानता है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम वह खेत से घर जा रहा था।
रास्ते में मुन्नीलाल यादव मिला। उससे मुन्नीलाल ने एक साल पहले पांच सौ रुपये उधार लिए थे। वह बकाये रुपये मांगने लगा। इस पर मुन्नीलाल उससे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी लात, घूसों से पिटाई की।
विज्ञापन
मुन्नीलाल के साथी जनकवा यादव ने भी मारपीट की। शोर सुनकर उसकी पत्नी प्रेमा देवी और चचेरा भाई शिवदास साहू पहुंचे।
उनसे भी आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।