फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP party workers descended reception

जनसेवक के स्वागत में उमड़े भाजपाई

Fri, 24 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 24 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP party workers descended reception

सपा छोड़ भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। छिवली नदी सीमा पर भाजपाइयों ने जिंदाबाद के नारे लगा कर उनका इस्तकबाल किया। स्वागत के दौरान जीटी रोड पर सैकड़ों वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद, जनसेवक सेना जिंदाबाद के नारों की गूंज छाई रही।  

विज्ञापन

पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक भाजपा में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे जनपद की सीमा छिवली नदी पर प्रवेश किया। बिंदकी और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों वाहनों में पहुंचे लोगों ने जनसेवक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। स्वागत के दौरान बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा के दिग्गज भाजपाइयों, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, महिलाओं के अलावा पूर्व सभासद अकरम गुड्डू, पप्पू अहमद, असरार कुरैशी, मुशीर, चांदबाबू, आबिद अली अंसारी, इरफान आदि के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों मुसलमानों ने उनका इस्तकबाल किया। इन मुस्लिमों का कहना था कि वह दलगत राजनीति से बढ़कर जनसेवक के साथ जुड़े हैं। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, वरिष्ठ नेता विमल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बिंदकी सुल्तान सिंह, सभासद रामजी गुप्ता, दिनेश मिश्रा, पूर्व सभासद वीरेंद्र तिवारी, उपेंद्र सिंह, रजत गुप्ता, अकिंत मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, पीतांबर, अपर्णा सिंह, उर्मिला सोनी आदि नेता शामिल रहे। जीटीरोड छिवली नदी से लेकर चौडगरा, मुरादीपुर तक स्वागत के दौरान सैकड़ों वाहन जाम में घंटो फंसे रहे, जिसमें स्कूली बच्चे तो खुशी का इजहार करते देखे गए लेकिन बसों में सवार यात्री पुलिस को कोसती रही।
विज्ञापन


इंसेट
जगह- जगह हुआ स्वागत
कस्बा औंग में पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का काफिला रोककर रमेश सिंह परिहार, जीतेंद्र सिंह, रोहित चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों भाजाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद चौडगरा, मौहार, मुरादीपुर, बड़ौरी, मलवां आदि स्थानों में भाजपाइयों व जनसेवक सेना के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
दिग्गजों के बदले सियासी समीकरण
बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा से अभी तक टिकट मिलने का दावा करने वाले लोजपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्वमंत्री राजेंद्र पटेल, बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, अनिल गुप्ता चार्ली, रमाकांत त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा आदि स्वागत के दौरान नहीं दिखाई दिए। यह चर्चा का विषय रहा भाजपा मंडल बिंदकी के महासचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी को सूचना दी गई थी, लेकिन किसी ने बाहर होने और किसी ने अस्वस्थ होने की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed