फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leader accused EO and JE of demanding commission

Fatehpur News: भाजपा नेता ने ईओ व जेई पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused EO and JE of demanding commission
फतेहपुर। ठेकेदार के बेटे भाजपा नेता अंकित मिश्रा ने नगर पालिका में 45 लाख रुपये भुगतान के लिए ईओ और जेई पर 32 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। विद्यार्थी चौराहा स्थित आवास पर मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका पर माफिया का कब्जा होने की बात कही।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उसके मां राजेश्वरी देवी के नाम पर एसआर इंटरप्राइजेज फर्म रजिस्टर्ड है। उन्होंने इस फर्म से पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क निर्माण का टेंडर मिला था। उन्होंने 45 लाख रुपये के काम किए। सभी कार्यों के बिल विभाग में जमा किए जा चुके हैं। उसके बाद भी उनका बिल भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनसे भुगतान से पहले 32 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। आरोप लगाया कि शहर का एक माफिया नगर पालिका का संचालन कर रहा है। उसके दबाव में ही उसे नगर पालिका के पिछले कार्यकाल से परेशान किया जा रहा है। इस कार्यकाल में भी माफिया का पूरा हस्तक्षेप है। उन्होंने बताया कि मां का उपचार दिल्ली में चल रहा है। उनको रुपये की सख्त जरूरत है। अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते थक जाने के बाद मामले को सार्वजनिक किया है। उन्हें अब नगर पालिका से डिफाल्टर घोषित करने की बात कही जा रही है। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन


तीन फर्मों को ही काम मिलने का आरोप
भाजपा नेता का आरोप है कि नगर पालिका में तीन फर्मों को ही काम दिया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिर्फ एक ही फर्म को सभी काम दिए गए। वर्तमान में भी सफाई के कई टेंडर होने हैं। वे काम भी इन फार्मों को ही दिए जाएंगे। ये फर्म सफाई का काम 8 सालों से कर रही है। आरोप लगाया कि पालिका में गैर समुदाय के लोगों का वर्चस्व है। उन्हें भाजपा में होने के कारण परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से कार्यालय में बैठता हूं। शाम को भी कार्यालय में काम करता हूं। किसी को कोई समस्या है, तो वह आकर मिले। उसकी शिकायत सुनी जाएगी। नगर पालिका में शिकायत नहीं सुनी जाती, तो एडीएम व डीएम के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। मां के देहांत होने की वजह से पिछले कुछ दिन जरूर कार्यालय नहीं आया। ठेकेदार ने एक माह से हमसे मुलाकात नहीं की है। ठेकेदार द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।
रवींद्र कुमार, अधिशाषी अधिकारी, सदर नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed