फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bindki triangular conflict in the region -danv Upon SP, BSP 's reputation

बिंदकी क्षेत्र में त्रिकोणात्मक संघर्ष -दांव पर लगी सपा, बसपा की प्रतिष्ठा

Fri, 26 Feb 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bindki triangular conflict in the region -danv Upon SP, BSP 's reputation

कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी सदस्य पद के चुनाव

विज्ञापन
में तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंड नगर बिंदकी, जहानाबाद में त्रिकोणात्मक संघर्ष की स्थिति बनी है। भाजपा प्रत्याशी को बिंदकी का निवासी होने का लाभ मिल रहा है। सत्ताधारी सपा व बसपा की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी है। हालांकि पालिका चेयरमैन के सपा में शामिल होने का कुछ असर चुनाव पर पड़ भी सकता है।

 तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के 26, नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद के 16 सभासदों के अलावा ब्लाक अमौली केे 140, खजुहा के 157, मलवां 164, देवमई के 124 मतदाताओं प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान करना है।

यहां बिंदकी तहसील क्षेत्र में जाति, धर्म, वर्ग व दलगत राजनीति से हटकर क्षेत्रवाद हावी नजर आ रहा है। हालांकि सपा पक्ष के सपा नेताओं ने जहां अपनी सत्ता की हनक दिखानी शुरू कर गुपचुप बैठकें शुरू कर दी है, वहीं बसपा अपने प्रत्याशी को बहुमत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

भाजपा के प्रत्याशी अनिल गुप्ता चार्ली अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं को रिझाने के लिए तहसील क्षेत्र की जहानाबाद व बिंदकी दोनाें विधान सभा क्षेत्रों के ग्रामीण आंचल का सर्वांगीण विकास कराने का दावा ठोंक रहे है।

पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा मिश्रा, साहब सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल, रज्जन लाल त्रिवेदी, श्यामलाल निषाद आदि के नेतृत्व में बैठकें हुईं। खजुहा विकास खंड के गांव बरवा में भी संपर्क किया।

दूसरी ओर सत्ता पक्ष का भय मतदाताओं पर हावी हो रहा है। नवनिर्वाचित प्रधानों को इस बात का भय सता रहा है कि खुलकर भाजपा अथवा बसपा के प्रत्याशियों के साथ घूमने पर प्रधानी करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed