फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bikers abscond after snatching the chain from a woman's neck

Fatehpur News: बाइकर्स महिला के गले से चेन लूटकर फरार

Mon, 01 Jul 2024 03:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Bikers abscond after snatching the chain from a woman's neck
फतेहपुर। मंदिर जा रही महिला के गले में झपट्टा मारकर बाइकर्स चेन लूटकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के सहारे जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी शांतिनगर निवासी शिवबहादुर सिंह उर्फ पिंटू जमीन कारोबारी व श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी कमलेश कुमारी देवरानी सरिता देवी के साथ सुबह मंदिर से पूजा कर घर जा रही थी। शांतिनगर युगराज सिंह डिग्री कालेज के पास पहुंची थी। कमलेश ने बताया कि नीली बाइक सवार दो युवक पीछे से पहुंचे। बाइक में पीछे बैठे युवक ने गर्दन में झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
विज्ञापन

बाइक में पीछे की ओर नंबर नहीं लिखा था। पीड़ित ने बताया कि सोने की चेन करीब डेढ़ तोले की थी। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
तीन दिन पहले भी हुई थी स्नैचिंग
फतेहपुर। शहर में एक बार फिर बाइक सवार चेन स्नैचर गैंग सक्रिय हुआ है। तीन दिन पहले आईटीआई रोड पर एक महिला की चेन लूटी गई थी। पुलिस लूट के खुलासे में नाकाम है। यह दूसरी वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed