{"_id":"68bb2e4670f976fc32071f6c","slug":"bike-riding-thieves-attacked-the-farmer-fatally-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140262-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवार चोरों ने किसान पर जानलेवा हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवार चोरों ने किसान पर जानलेवा हमला किया
विज्ञापन
फोटो-38-घटना के बाद इकट्ठा हुए ग्रामीण। संवाद
खखरेरु। क्षेत्र के कोट गांव में बकरी फार्म में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार चोरी करने पहुंचे। चोरी के विरोध में किसान पर जानलेवा हमला कर भाग निकले।
गांव निवासी किसान तारिक उल्ला दो साल पहले सऊदी अरब से लौटे थे। गांव में कृषि और बकरी पालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे घर से खाने के बाद रात को फार्म हाउस पहुंचे थे। तभी बाइक सवार तीन चोर पहले से छिपे थे।
फार्म हाउस का एक ताला टूटा था। दूसरा ताला खोलने के लिए उन्होंने चाबी निकाली। इसी दौरान पीछे से सिर पर चोरों ने वार किया। चाबी छीनने की कोशिश की। विरोध पर उसे पीट दिया।
ग्रामीणों के आते देखकर तीन चोर बाइक से भाग निकले। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह और ग्रामीण काफी देर तक चोरों की तलाश करते रहे। कोई नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।